फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रही नन्ही जायसा, ऑपरेशन के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दिल की गंभीर बीमारी के साथ दुनिया में आंख खोलने वाली नन्ही जायसा की सोमवार को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। आरबीएसके के माध्यम से जायसा को उपचार के लिए 16 नवंबर को अलीगढ़ भेजा गया था।
विज्ञापन

मौदहा कस्बे के हुसैनगंज मोहल्ला निवासी नाजिस परवीन की पुत्री जायसा दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। लखनऊ और छत्तीसगढ़ में भी बच्ची का उपचार हुआ, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। इधर, मौदहा सीएचसी के माध्यम से नाजिस का संपर्क आरबीएसके टीम से हुआ। टीम ने बच्ची की जांच रिपोर्ट अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजी थी। अलीगढ़ में उपचार की संभावना के चलते बच्ची को नाजिस अपने भाई के साथ 16 नवंबर को अलीगढ़ लेकर गई थी। यहां से उसे आरबीएसके के माध्यम से नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर गौरीश राज पाल ने बताया कि बच्ची की सोमवार को अलीगढ़ में ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। बच्ची का ऑपरेशन आठ घंटे तक चला। डॉक्टरों की तमाम कोशिशें भी जायसा को नहीं बचाया जा सका। इस घटना से मृतक बच्ची के परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

फोटो जायसा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें