फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसा को नहीं मिल सका शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
कपसा में कुआ से पानी भरते ग्रामीण। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कपसा में पेयजल मुहैया कराने के लिए पांच योजनाएं बनीं, लेकिन कोई भी योजना सफल नहीं हो सकी है। एक छोटे से कुएं से दो हजार की आबादी प्यास बुझाने को मजबूर है।
विज्ञापन

गांव निवासी रुद्र प्रताप सिंह, शत्रुध्न, सुनील, बाबू सिंह, संजय शिवहरे, जयशंकर ने बताया कि आजादी के बाद से आज तक उन्हें शुद्ध पेयजल नहीं मिल सक है। वह पानी के लिए तीन किमी दूर जाने को मजबूर हैं। अभी तो गनीमत है गर्मी आते ही एक मात्र कुआं भी सूख जाता है और गांव के सारे हैंडपंप जवाब दे जाते हैं। जो चलते भी हैं वह खारा पानी उगलते हैं। तीन किमी दूर गुसियारी मार्ग से पहाड़िया के निकट वाले कुएं से पानी मिल पाता है। जलनिगम के अवर अभियंता रामरतन ने कहा योजना का पूरा बजट नहीं मिला है। बजट मिलने काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें