फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला व पुरुष जिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी अस्पतालों के बेहतर रखरखाव को लेकर शुरू की गई कायाकल्प अवार्ड योजना में जिला महिला और पुरुष दोनों अस्पतालों का चयन हुआ है। महिला अस्पताल की प्रदेश में 22वीं और पुरुष अस्पताल की 57वीं रैंक है। दोनों अस्पतालों को इस योजना में चयनित होने पर तीन-तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसकी 25 फीसदी धनराशि स्टाफ को प्रोत्साहन स्वरूप और शेष अस्पताल की सेवाओं पर खर्च होगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी ने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए तीन स्तरों पर आंकलन किया गया था। उसी आधार पर अस्पताल ने 83.72 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अंकों के आधार पर अस्पताल सेवाओं और रख रखाव के मामले में प्रदेश में 22वें स्थान पर है। उन्होंने इसके लिए पूरे स्टाफ को बधाई दी। इसी तरह जिला पुरुष अस्पताल भी 77.05 फीसदी अंकों के साथ कायाकल्प अवार्ड योजना में चयनित हुआ है। सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश ने कहा कि अस्पताल के स्टाफ की बदौलत यह स्थान मिला है। आगे रैंक को और सुधारा जाएगा। इससे पूर्व भी दोनों अस्पताल इस योजना में चयनित होकर पुरस्कृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें