फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी व जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सुमेरपुर क्षेत्र के पलरा गांव निवासी एक महिला ने एसपी से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पति के सभी हत्यारोपियों को जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

पलरा गांव निवासी जयरानी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया बीते 11 मई को उसका पति खपरैल ठीक कर रहा था। तभी बृजलाल, रामसेवक, राजेंद्र व रजनी ने लाठी डंडों से पीट पीटकर घायल कर दिया। जिसकी कानपुर में हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने धारा 304, 323, 452, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस अभी तक बृजलाल व रामसेवक को ही गिरफ्तार कर सकी है। लेकिन अन्य आरोपी फरार हैं। आरोपी उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक हत्या में धाराओं को नहीं बढ़ाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से जान माल की सुरक्षा की मांग करते हुए हत्या की धारा बढ़ाए जाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें