ृतक चंदन सिंह यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग निवासी गिट्टी मौरंग के व्यवसायी की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा रहा।
पचखुरा बुजुर्ग निवासी चंदन सिंह यादव (32) कानपुर में गिट्टी व मौरंग का व्यवसाय करते थे। वहीं पत्नी व बच्चे यशोदा नगर में रहते थे। बीते 18 मार्च को वह बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए थे। जिसे गंभीर हालत में पीजीआई ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी नीलम यादव, छह वर्ष की बेटी व चार वर्ष के बेटे को रोते बिलखता छोड़ गया है।