फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान में जनपद को मिला प्रदेश में पांचवा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। छह से 14 वर्ष तक की आयु के शत प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराने तथा उनको शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल चलो अभियान में जिले को बड़ी सफलता मिली है। एक मई को जारी रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर जिले को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराना है। प्रदेश के सभी जिलों और उनमें भी ब्लाकों को नामांकन का लक्ष्य दिया गया है। जिले को वाराणसी, जौनपुर, भदोही व और झांसी के बाद पांचवां स्थान मिला है।
इसके अंतर्गत जिले को छह से 14 वर्ष के बच्चों के नामांकन कराने के लिए 23325 लक्ष्य के सापेक्ष 23629 बच्चों को स्कूलों में दाखिला कराया गया, जो कि लक्ष्य का 101.3 प्रतिशत है। इस अभियान में चित्रकूटधाम मंडल में चित्रकूट को 41वां, बांदा को 69वां तथा महोबा को 75वां स्थान मिला है। इस सफलता पर डीएम डॉ. चंद्रभूषण ने संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने सराहनीय कार्य के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें