फोटो11एचएएमपी 21- मुस्करा के बसवारी गांव में अवैध मकान का ढांचा गिराता बुलडोजर। संवाद
मुस्करा। मुस्करा विकासखंड के बसवारी गांव में शनिवार को प्रशासन ने सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में खौफ का माहौल है।
नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि बसवारी में मुख्य सड़क और जल निकासी के नाले को बाधित कर अतिक्रमण किया गया था। ग्रामीण इस संबंध में शिकायतें कर रहे थे। थाना दिवस के अवसर पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने गांव की मुख्य सड़क पर कुलदीप के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही नाले के ऊपर राजेंद्र की ओर से किए गए कब्जे को भी बुलडोजर चलाकर साफ कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।