फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के दो दिन बाद महिला ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। दबंगों से परेशान महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दो दिन पूर्व इसी बात को लेकर जहर खाने से महिला के पति की मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

बांदा जिले के कमसिन निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बहन ममता की शादी मझगवां थाने के मल्हैटा गांव में प्रदुम्न से हुई हैं। बहनोई प्रद्युम्न राठ के छोटी जुलहटी मोहल्ले में बारह खंभा चौराहे पर परचून की दुकान किए थे। शैलेंद्र ने बताया कि सात फरवरी को उनकी बहन ममता घर में अकेली थीं। तभी गांव निवासी दो दबंगों ने दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया। न खोलने पर आरोपी दरवाजे तोड़कर घर में घुस गए। खुद को बचाते हुए ममता ने पड़ोसी के घर में शरण ले पुलिस को फोन किया। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आहत प्रद्युम्न ने छह मार्च को जहर खा लिया था। उपचार के लिए उरई ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।
शैलेंद्र का आरोप है कि दबंगों के आतंक व पति की मौत से आहत होकर बुधवार सुबह उनकी बहन ममता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस मामले में सीओ अभय नारायण राय ने कहा कि अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर जांच व कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें