राठ। जीआरवी इंटर कालेज की कालातीत प्रबंध समिति की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शुक्रवार को रजिस्ट्रार कार्यालय झांसी में नामांकन पत्रों का वितरण व नामांकन हुआ। जिसमें विभिन्न पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए।
निर्वाचन अधिकारी सहायक रजिस्ट्रार झांसी चित्रकूट मंडल ने बताया कि सभापति के लिए कर्नल प्रेम प्रताप सिंह ने नामांकन किया है। वहीं उपसभापति पर सुरजन सिंह, डॉ. अजयपाल सिंह राजपूत, कृष्णदत्त भटनागर, रामप्रकाश शुक्ला, जयपाल सिंह राजपूत, रामसेवक गुप्ता, प्रमोद, मंत्री पद के लिए रमेशचंद्र, शिवप्रकाश गुप्ता, उपमंत्री के लिए मनीष अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, सदस्य अंजू सक्सेना, सुभाषचंद्र आर्य, संतोष कुमार गुप्ता, सत्यम सोनी, इंद्रेश कुमार, कुंजबिहारी माहेश्वरी, मो. साबिर ठेकेदार, डॉ. रविंद्र कुमार व शिवनारायण खरे ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बताया कि सभापति को छोड़कर अन्य पदों पर निर्धारित तिथि पर मतदान होंगे। संवाद