फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोट में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
करोट पंचायत में जले मकान के मालिक को आर्थिक सहायता देते नायब तहसीलदार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत पंचायत करोट में एक मकान में आग लग गई। इससे कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत करोट के गांव बडेई निवासी रमेश चंद के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें एक कमरे के भीतर रखा फर्नीचर और बिजली उपकरण जलकर राख हो गए। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निकांड में करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही तहसील कार्यालय से नायब तहसीलदार रमेश चांदला मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें