हमीरपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिंताजनक बात यह है कि रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में 23 डेंगू संदिग्धों की जांच की गई। इसमें 17 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जिन गांवों में नए मरीज मिले हैं। वहां पर ग्रामीण बीमारी फैलने को लेकर आशंकित हैं।
नए मरीजों में खाले पुरा निवासी हिमांशु 11 वर्ष, रमेड़ी निवासी आरती (30), विवेक नगर निवासी दिव्या (13), खालेपुरा निवासी रिजिका (6), लक्ष्मी बाई पार निवासी अंशिका (आठ), अमन शहीद निवासी हिमांशी (आठ), सिसोलर निवासी अमन (18), भिलांवा निवासी दिनेश यादव (20), अज्योरी सजेती निवासी वंदना (35), हुसैनी मौदहा निवासी खुशबू (19 ), सजेती निवासी छिद्दी (60), कुरारा निवासी बबली (8), मौदहा लेवा निवासी अमित (16), विवेक नगर निवासी सुलेखा (30), पुरारा निवासी अंश (11), मौदहा निवासी अभिषेक (16) और मौदहा लेवा निवासी पप्पी (40) शामिल हैं। सीएमएस डॉ.विनय प्रकाश ने बताया नए मिले डेंगू के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही जिन स्थानों पर मरीज मिले हैं। उनके घरों के आसपास के लोगों की भी जांच कराई जाएगी।