फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल बुखार के 47 मरीज हुए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की शनिवार को जिला अस्पताल में भीड़ रही। बुखार के 47 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी, जुकाम व सिरदर्द के थे। वहीं जांच में चार को डेंगू निकला।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक एक माह से वायरल का प्रकोप जारी है। वहीं जिला अस्पताल में एलीजा किट से डेंगू की भी जांच हो रही है। जिसमें डेंगू के भी कई मरीज निकल चुके हैं। सोमवार को अस्पताल में 1232 मरीजों ने पर्चे बनवाए। जिनमें 304 मरीजों ने खून की जांच कराई।
जांच कक्ष ओपीडी के साथ पर्चा व जांच कक्ष में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया उन्होंने 725 मरीजों का उपचार किया है। बताया वायरल बुखार के 35 मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राधेरमन गुप्ता ने बताया वायरल बुखार के 234 बच्चे देखे गए हैं। 5 बच्चों को वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षणों वाले नौ मरीजों की जांच हुई। जिसमें अस्पताल में चार लोगों में डेंगू निकलने की पुष्टि हुई है। सीएमएस डा. विनय प्रकाश ने बताया डेंगू लक्षण वाले मरीजों की जांच एलीजा किट से की जा रही है। रमेड़ी तिराहा निवासी भावना (35), अर्चना (32) निवासी जेल तालाब रोड, शीला (40) निवासी रहटिया जलालपुर व आकांक्षा (17) निवासी धरमपुर को डेंगू की पुष्टि हुई है।
डेंगू से कैसे करें बचाव
डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होते देख सदर अस्पताल के फिजीशियन ने लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बताए। डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि डेंगू जैसी भयंकर बीमारी एडीज नामक मच्छर से फैलती है। जो दिन में ज्यादा प्रभावी रहते हैं और जलभराव वाले स्थानों में पाए जाते हैं। उन्होंने बताया इस बीमारी से बचने के लिए उबला पानी पीएं। कूलर, टंकियों आदि में भरे पानी को नियमित साफ करे। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छरदानी का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें