फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम से बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बदलते मौसम से उल्टी, दस्त व डायरिया के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकारी अस्पताल समेत प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। वर्तमान समय में कभी उमस भरी गर्मी, तो कभी तेज धूप व कभी झमाझम बारिश हो रही है। वहीं यमुना व बेतवा नदी में आई बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। गुरूवार को जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया प्रतिदिन करीब दो सौ से तीन सौ मरीज आते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बासी भोजन न करें, पानी उबालकर पिए, रात में खुले में न सोए, अपने शरीर के साथ घर में सफाई रखें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें