फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में सृजन की ऑक्सीजन विंग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली सृजन संस्था ने नौरंगा सीएचसी को गोद लिया था। जहां 20 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर व एक बाई पैप मशीन लगाकर ऑक्सीजन विंग तैयार की है। सोमवार को विधायक मनीषा अनुरागी व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने विंग का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा संस्था की ओर से तैयार बीस बेड का ऑक्सीजन बिंग कोरोना संक्रमण में वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा तीसरी लहर से निपटने के लिए विंग तैयार कर दी गई है। संस्था के कंट्री हेड विनय गुप्ता ने कहा गिव इंडिया के सहयोग से जिले के विभिन्न अस्पतालों में 55 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर लगाए गए। वहीं 500 नेजल कैनुला भी दिए गए हैं। कहा कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अपनी टीम के साथ पहले से तैयारी कर रहे हैं। ऑक्सीजन विंग के उद्घाटन पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरपाल सिंह राजपूत, संस्था के शिवांक श्रीवास्तव, प्रशांत चौरसिया, हरिशरण मिश्रा, राजनंदनी, उर्वशी आदि रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें