हमीरपुर हाईवे पर मुस्करा थाने के दामूपुरवा के निकट प्राथमिक विद्यालय के पास करीब 3 बजे ई रिक्शा में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा पलट कर ट्रक के नीचे जा फंसा। ड्राइवर ट्रक को लेकर भागने के चक्कर में रिक्शे को लगभग 50 मीटर तक घसीटते चला गया।
इस घटना में ई रिक्शा चालक रामबदन निवासी बसवारी (50), चांद (18), सूरज (16) बसवारी, र्श्रीप्रकाश राजपूत (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें श्रीप्रकाश की हालत नाजुक देखते हुए मुस्करा सीएससी के डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने घायलों के परिजनों के साथ मौके पर ट्रक व चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और हाईवे पर जाम लगा कर बैठ गए।
पुलिस के समझाने के बाद भी 1 घंटे तक जाम नहीं खोला। परिजन पुलिस से घटना में हुई हानि का मुआवजा मांगने की मांग कर रहे थे। साथ ही श्रीप्रकाश के पुत्र व पुत्रियों मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस से भिड़ गईं, और मौके पर आला अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवाने में सफल हुई।