फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत

Sat, 30 Oct 2021 12:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
खाई में गिरी बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम सैदपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों बाइकसवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना में बाइक सवार शाहजहां पुर रज्जमनगर गौटिया निवासी रामू  (28) की मौके पर मौत हो गई। शाहाबाद के पालपुर निवासी उसका साला पोथीराम( 27) व उसका साथी अरुण (30)गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पर चिकित्सक ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया। पोथीराम के परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें