फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: तेजरफ्तार बाइकों की टक्कर, किसान की मौत, सिर में आई थी गंभीर चोटें            

Sun, 19 Dec 2021 12:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन
हमीरपुर में बाइक से घर जा रहे किसान को सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान किसान की झांसी में मौत हो गई। हेलमेट न लगाने से उसके सिर में गंभीर चोंट आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राठ भेजा है। 
विज्ञापन


राठ नगर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी अजेश राजपूत ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 गोहांड कस्बा निवासी उनके चचेरे भाई बृजेंद्र सिंह (43) बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी ब्लाक गेट के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी।

जिससे बृजेंद्र सिंह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी गोहांड से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मेडिकल कालेज उरई रेफर किया। इसके बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गई। मृतक किसान के दो भाई सुरेंद्र सिंह व सत्येंद्र कुमार से बड़े हैं। मृतक के नाम पर 10 बीघा कृषि भूमि थी।
विज्ञापन


जिस पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। किसान की मौत से उनकी मां कुसमारानी, पत्नी गायत्री, पुत्र अनिकेत, पुत्री श्रेष्ठि का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने ज़रिया थाने में बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जरिया एसओ पंधारी सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें