फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सड़क हादसे में शिक्षामित्र की मौत, शव देख पत्नी बेटा हुए बदहवास

Fri, 26 Nov 2021 10:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन
हमीरपुर में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में शिक्षामित्र की मौत हो गई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन


हमीरपुर के मझगवां थाने के कोठा गांव निवासी शिक्षा मित्र अनिल (40) गुरुवार देर रात बीएलओ की ड्यूटी कर गांव से वापस अपने आवास राठ जा रहे थे। नौरंगा गांव के पास किसान द्वारा सिंचाई के लिए सड़क पर डाले गए पाइप से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हुए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉ अखिलेश ने मृत घोषित कर दिया। शिक्षामित्र की मौत पर पत्नी ऊषा, पुत्र अनुज का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई विनय राजपूत प्राथमिक शिक्षक संघ के राठ ब्लॉक अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें