फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायरी ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त

विज्ञापन
मेरापुर स्थित आरके इण्टरप्राइजेज में छापामारी करती खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। महिलाओं की प्रसव पीड़ा में प्रयोग होने वाला ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन एक्सपायर होने के बाद भी बेचा जा रहा है। औषधि प्रशासन विभाग ने आरके इंटरप्राइजेज में एक्सपायरी ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त किए हैं। अभिलेख तलब कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को औषधि निरीक्षक मनोज सिंह, औषधि निरीक्षक महोबा आशुतोष चौबे, औषधि निरीक्षक बांदा श्रीकांत गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके निरंजन व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमकार कुशवाहा ने मेरापुर भिलावां स्थित औषधि प्रतिष्ठान आरके इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। यहां एक्सपायरी ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त किए गए। इनकी कीमत नौ हजार 900 रुपये है। अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दायर कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। एक इंजेक्शन की कीमत करीब 20 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें