फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में फंदे पर झूली छात्रा

विज्ञापन
मुस्करा के अलरा गौरा गांव में रोते बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा/ गहरौली। गांव अलरा गौरा में गुरुवार को दोपहर एक 12 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा ने अपने घर में खेल-खेल में फांसी लगा ली। छात्रा की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बलराम राजपूत ने बताया कि उसकी दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। बड़ी पुत्री 12 वर्षीय नैंसी बसवारी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से कक्षा आठ पास कर चुकी थी। उसकी पत्नी शादी समारोह में शामिल होने मायके गई है। गुरुवार को दोपहर नैंसी घर में छोटी बहन कज्जो, मौसी की बिटिया व दो अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। दोपहर एक बजे काम से वापस आया तो बच्चों से पूछा नैंसी कहां है। बच्चों ने बताया कि अभी तक खेल रही थी। थोड़ी देर पहले ऊपर वाले कमरे में सोने की बात कहकर चली गई है। कमरे में जाकर देखा तो नैंसी साड़ी के लेस के फंदे में झूलती मिली। उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया एक हादसा है। खेल-खेल में फांसी लगने से उसकी मौत हुई है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें