हमीरपुर। रिवाल्वर से फायर करते भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे किसी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दिया। यह चर्चा का विषय बना है।
कस्बा कुरारा निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर उनका बेटा रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए वीडियो में दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के मामले में जिलाध्यक्ष का कहना है कि दिवाली त्योहार पर नकली रिवाल्वर से बच्चे आतिशबाजी छुटा रहे थे। तभी किसी बच्चे ने वीडियो बनाकर डाल दिया है। (संवाद)