फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक के घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सिसोलर थानाक्षेत्र के भटुरी गांव में बुधवार की रात चोर अध्यापक के घर का ताला तोड़कर देवर व नकदी पार कर ले गए। थाना पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर अध्यापक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भटुरी गांव निवासी कमलेश प्रजापति ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक स्कूल में अध्यापक हैं। वह परिवार के साथ सतना में रहते हैं। उसके पैतृक घर ताला लगा रहता है। पिछले एक फरवरी को सुबह करीब नौ बजे गांव के अमरीश प्रजापति ने फोन पर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। ताला टूटा पड़ा है। इस पर दो फरवरी को वह गांव आए और घर के अंदर जाकर देखा। वहां कमरे की अलमारी व बक्से के ताले टूटे पड़े थे। बक्से में रखे सोने व चांदी के जेवरात में व पांच हजार रुपये गायब थे। उन्हें चोरी में अपने परिवार के लोगों पर शक जताया है। कमलेश के मुताबिक दो फरवरी को सिसोलर थाने में तहरीर दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसपी ने कमलेश की बात सुनने के बाद थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें