फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधानसभा से सपा व बसपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को सपा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति और बसपा प्रत्याशी रामफूल निषाद ने सदर विधानसभा से एक-एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि राठ विधान सभा के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। वहीं, नगर पंचायत सरीला चेयरमैन ने संभावित भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र के दो सेट, पूर्व विधायक अशोक चंदेल की पत्नी राजकुमार सिंह ने निर्दलीय से चार सेट, बसपा, आम आदमी पार्टी समेत सात लोगों ने नामांकन के 14 सेट लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक नीरज कश्यप ने पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति का एक नामांकन सेट आरओ संजय कुमार मीणा को सौंपा। इसके बाद बसपा प्रत्याशी रामफूल निषाद ने खुद अपना नामांकन पत्र जमा किया।
राठ विधानसभा के लिए अनिल कुमार अहिरवार निवासी मोहल्ला पठानपुरा ने संभावित बसपा से दो सेट, शेफाली कुंवर सिंह निवासी सरीला ने संभावित भाजपा से दो सेट, सिद्ध गोपाल प्रजापति निवासी मोहल्ला चांदथोक सुमेरपुर ने संभावित जन अधिकार पार्टी से एक सेट, राजेश कुशवाहा निवासी चकोठी ने संभावित जन अधिकार पार्टी से एक सेट, प्रमोद कुमार निवासी मनकहरी ने आम आदमी पार्टी से दो सेट, राजकुमारी सिंह चंदेल निवासी मोहल्ला विवेक नगर ने निर्दलीय से चार सेट, सौरभ कुमार निवासी कुनेहटा ने अखिल भारतीय शोषित पार्टी से नामांकन पत्र के दो सेट लिए हैं। नामांकन के दौरान पुलिस मुस्तैद रही। वहीं, जिलाधिकारी चंद्रभूषण व एसपी कमलेश दीक्षित ने नामांकन स्थल व बाहर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

करोड़ों के मालिक हैं बसपा प्रत्याशी रामफूल
बसपा उम्मीदवार रामफूल निषाद का एक्सिस बैंक व यूनियन बैंक में उनके साथ पत्नी के खाते हैं। इनमें क्रमश: नौ लाख व पत्नी का चार लाख जमा है। प्रत्याशी के पास 50 ग्राम सोना है तो पत्नी के पास 400 ग्राम सोना एवं दो किलो चांदी है। इनकी अनुमानित कीमत साढ़े बीस लाख है। वहीं रामफूल व उनकी पत्नी कई लाख के बीमा पालिसी हैं। आवास विकास परिषद से आवंटित फ्लैट, लखनऊ में पत्नी के नाम हरिहरपुर सरोजनी नगर में प्लाट व शहर के रमेड़ी तरौस में दो मंजिला मकान है। जिनकी अनुमानित कीमत करोड़ों में है। एक बुलेट, एक बाइक, एक स्कूटी व टाटा डंपर, बोलेरो पिकअप, स्कॉर्पियो वाहन प्रत्याशी के पास हैं। पत्नी के नाम विवेक इंडेन गैस एजेंसी है। प्रत्याशी के नाम सवा दो एकड़ जमीन व पत्नी के नाम सात एकड़ जमीन है। प्रत्याशी के नाम एक पिस्टल व 256 बोर एक राइफल है। वहीं पत्नी के नाम एक देशी मदिरा की दुकान है। रामफूल वर्ष 1997 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से बीए व वर्ष 2009 में एमपी के छतरपुर से पंडित मोतीलाल नेहरू विधिक महाविद्यालय से एलएलबी किया है।
बसपा प्रत्याशी का आपराधिक इतिहास
नामांकन पत्र के साथ जमा आपराधिक मामलों में कुल पांच मुकदमों का जिक्र किया है। इनमें अपराध संख्या 13-22 में धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। वहीं अन्य मुकदमों में एक सीजेएम कोर्ट में चलने का जिक्र है। वहीं, अन्य तीन मामलों में सिर्फ अपराध संख्या की ही जिक्र किया है।
सपा प्रत्याशी राम प्रकाश भी करोड़पति
सपा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति के पास 5 लाख की नकदी, 100 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी है। वहीं बैंक खाते में 19 लाख 39638 रुपये हैं। जबकि इनकी पत्नी अनीता के पास ढाई लाख नगद, 300 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी की अनुमानित कीमत 16 लाख है। प्रत्याशी के पास गांव मवईजार, कानपुर व लखनऊ में मकान हैं। 19 एकड़ जमीन है। दो फ्लैट लखनऊ में हैं। प्रत्याशी ने भवन निर्माण के लिए 12 लाख का ऋण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें