फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 23 जनवरी को जिले के 19 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। जिसमें कुल सात हजार 957 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र की मूलप्रति, प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र, इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र लाना अनिवार्य होगा। बताया कि बसों में निशुल्क यात्रा 22 जनवरी से 24 जनवरी तक मान्य होगी। जिसके लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र की प्रति परिचालक द्वारा मांगने पर दिखानी होगी। परीक्षा के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें