फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीसी टूर्नामेंट कप के फाइनल में छतरपुर ने राठ को दो रनों से हराया

विज्ञापन
खड़ेही में ट्राफी लिए छतरपुर टीम के कप्तान मंजुल व साथी खिलाड़ी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
गहरौली/मुस्करा। खड़ेही लोधन के गंगा सागर स्टेडियम में चल रहे एसीसी टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच छतरपुर(मप्र) व राठ टीम के बीच खेला गया। जिसमें छतरपुर ने राठ को दो रन से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

छतरपुर टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए 16 ओवर में 152 रन बनाए। जिसमें सागर ने 42, अभिनव ने 37, सौरभ ने 17 रन बनाए। जवाब में उतरी राठ की टीम निर्धारित ओवर में 150 रन ही बना सकी। छतरपुर टीम के सागर को मैन ऑफ द मैच व राठ के खिलाड़ी अभिषेक को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान धमना धरम सिंह राजपूत, महेंद्र अनुरागी व राम सिंह राजपूत ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये, ट्राफी भेंट की। वहीं उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये व ट्राफी दी गई। यहां राजू त्रिपाठी, शिवराम, ब्रजमोहन, नरेश राजपूत, अंपायर पिंटू, रघुवीर राजपूत, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें