हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर के छह, मौदहा के दो व गोहांड के दो लोग शामिल हैं। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 171 हो गई है। सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। उनके संपर्क आने वालों की जांच की जा रही हैं। सीएमओ डॉ.अशोक कुमार रावत ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 10 लोग संक्रमित मिले हैं।