फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रीपुर गांव के जंगल में पकड़ी गई असलहा फैक्टरी

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते एसपी कमलेश दीक्षित व पीछे खड़े पुलिस के साथ दो आरोपी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर/कुरारा। मिश्रीपुर गांव के जंगल में थाना पुलिस व एसओजी टीम ने अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 22 तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस हर संभव कार्रवाई कर रही है। लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा रहे हैं, दूसरी ओर अवैध शस्त्र पकड़े जा रहे हैं। रविवार को एसओजी टीम के प्रभारी विनोद कुमार राय व कुरारा थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने मिश्रीपुर गांव के कृष्णदेव महाराज मंदिर के आगे जंगल में छापा मारकर अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी। मौके से महोबा के खरेला निवासी हल्के विश्वकर्मा और बिवांर थाना क्षेत्र के छानी गांव निवासी मोहम्मद शमीम को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 22 तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें