फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में नाव पलटी, ग्रामीणों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

विज्ञापन
कुरारा क्षेत्र के भौली गांव के पास यमुना नदी किनारे घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कुरारा। मकर संक्रांति पर भौली गांव स्थित यमुना नदी में सवारियों से भरी नाव पलट गई। नाव में सवार एक ही परिवार के आठ लोग डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर सभी को सकुशल बाहर निकाला। सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि पर्व पर भौली गांव के ही मिश्रा परिवार के करीब आठ लोग यमुना नदी में स्नान के लिए पहुंचे थे। सभी नाव पर सवार होकर दूसरे छोर से स्नान कर लौट रहे थे, तभी जैसे ही नाव किनारे पहुंची असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग पानी में डूबने लगे। यह देख ग्रामीणों ने नदी में छंलाग लगा दी और उसमें सवार सभी लोगों को सकु शल बाहर निकाला।
गांव निवासी छून्ना प्रसाद ने बताया कि एक परिवार के शोभित, बबली, आशा मिश्रा, रोमी मिश्रा, लल्लू, बबलू, नारायण सहित दो अन्य लोग सवार थे। बताया कि यमुना नदी किनारे यज्ञ का भंडारा होने के कारण गांव के काफी लोग वहां मौजूद भी थे। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। नाव किनारे पर पलटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें