सुमेरपुर कस्बे के पावर सब स्टेशन में धरना प्रदर्शन करते संविदा विद्युत कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। मानदेय ने मिलने से परेशान बिजली विभाग के संविदा कर्मियों ने गुरुवार को कार्य का बहिष्कार कर दिया। अवर अभियंता (जेई) का घेराव कर 33/11 पावर हाउस के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
कार्य बहिष्कार करने के बाद संविदा कर्मचारी अवर अभियंता रवींद्र कुमार साहू की गाड़ी के सामने बैठ गए और मानदेय दिलाने की मांग की। अभियंता के समझाने पर रास्ता खाली किया। संविदा बिजली कर्मचारी संगठन के उपाध्यक्ष रणबहादुर यादव ने बताया कि मकर संक्रांति पर भी मानदेय नहीं मिला है। कहा कि अगर दाम नहीं तो काम नहीं, पूरे दिन संविदा कर्मियों ने कोई कार्य नहीं किया। अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप भी लगाया।
प्रदर्शन में जितेंद्र द्विवेदी, राकेश राणा, संदीप यादव, प्रमोद यादव, राजा सिंह, अवधेश वर्मा, अमर, व्योमेश, मेहुल कुमार, जसवंत आदि शामिल रहे।