फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। स्व.पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र नाथ पांडेय व कार्यक्रम आधिकारी इं. मनीष ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुरूआत की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि विश्व में हिंदी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई। प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में हुआ था। तबसे इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। मनीष ने कहा कि इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता पैदा करना है। संचालक डॉ.कपिल द्विवेदी ने किया। सत्येंद्र सक्सेना, अजय प्रताप तिवारी, शैलेंद्र राजपूत, मनोज द्विवेदी, कुलदीप द्विवेदी, गिरजा नंदन पाठक, हर्षवर्धन, छोटू शुक्ला के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें