मृतका सिपाही सीमा यादव की फाइल फोटो
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। कोतवाली में तैनात महिला सिपाही बुखार से पीड़ित होने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज करा रहीं थीं। गुरुवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला सिपाही को डेंगू बताया जा रहा है।
प्रतापगढ़ जनपद के उदयपुर निवासी सीमा यादव पुत्री राजेंद्र प्रसाद की सिपाही के पद पर 15 मार्च को राठ कोतवाली में तैनाती हुईं थीं। वह 2018 बेंच की थीं। उनकी ड्यूटी कोटबाजार चौकी में थी। बीते 20 अक्तूबर की शाम बुखार आने पर सीएचसी राठ में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें मेदांता अस्पताल ले गए। जहां जांच के दौरान वह डेंगू पॉजिटिव पाईं गईं। गुरुवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला सिपाही की मौत की खबर सुनकर कोतवाली में उनके सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (संवाद)