फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारियों का दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को विद्युत पावर स्टेशनों में तैनात टेक्नीशियन ने प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता कार्यालय में आयोजित धरने में संघ के जिलाध्यक्ष मो.हनीफ खान ने बताया कि प्रदेश के सभी विद्युत पावर हाउसों में तैनात टेक्नीशियन विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। संघ द्वारा जारी प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन सोमवार से 48 घंटे का जिला मुख्यालयोें पर किया जा रहा है। संघ आरपार की लड़ाई के लिए लामबंद हो चुका है। 29 नवंबर से अनशन के साथ जेल भरो आंदोलन के लिए कमर कस चुके हैं। जिला सचिव देवस्वरूप उपाध्याय, विवेक कुमार आदि ने संबोधित किया। रणविजय, पंकज वर्मा, रमेश भारती, रामकुमार, शिवकरन पटेल, रामनयन, संजय पाल, राजवीर सिंह, विष्णुकांत, सतीश भास्कर, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें