फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से प्रमुख सचिव व डीआईजी का काफिला जाम में फंसा

विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे में हाईवे किनारे अतिक्रमण किए दुकानदारों का सामान ट्रैक्टर ट्रॉली में लादते नगर - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। लखनऊ से महोबा जाते समय कानपुर-सागर हाईवे पर भरुआसुमेरपुर कस्बे में बुधवार को प्रमुख सचिव और डीआईजी का काफिला जाम में फंस गया। जाम खुलवाने के बाद नगर पंचायत ईओ ने हाईवे के आसपास का अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

नगर में बस स्टैंड से नेहा चौराहे तक हाईवे के आसपास के दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। इससे दिन भर हाईवे पर जाम लगता था। बुधवार को प्रमुख सचिव और डीआईजी का काफिला कस्बे के अंदर जाम में फंस गया। नगर पंचायत ईओ रवि यादव टीम और पुलिस बल को लेकर पहुंचे।
उन्होंने बस स्टैंड से नेहा चौराहे तक अतिक्रमण साफ कराया। जिन दुकानदारों का सामान हाईवे किनारे पटरी पर रखा मिला उसे जब्त कर लिया। रवि यादव ने बताया कि हाईवे की पटरी से अतिक्रमण हटाने की अपील दुकानदारों से की जा रही थी, लेकिन किसी ने गौर नहीं किया। इसी के चलते कार्रवाई करनी पड़ी। अब जो दुकानदार अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें