फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में 120 अधिकारी व कर्मचारी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण एडीएम रमेशचंद्र, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, एडीएम न्यायिक व तीनों अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टरों के द्वारा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। तीन कार्यालयों में ताले लटके मिले। 37 विभागों में 120 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में उप कृषि निदेशक कार्यालय के पांच, उद्यान में एक, भूमि संरक्षण के पांच, खनिज में तीन, भूमि संरक्षण द्वितीय में दो, खाद्य सुरक्षा के एक, कोषागार में दो, चकबंदी में पांच, डूडा में तीन, सखी व न स्टाफ में तीन, प्रोबेशन में चार, महिला शक्ति केंद्र में दो सहित 37 विभागों में कुल 120 कर्मचारी/अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। सभी अधिकारियों कर्मचारियों से जिलाधिकारी ने तीन दिवसों में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बांट माप निरीक्षक कार्यालय एवं बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा अधिकारी के कार्यालय बंद पाए गए। जिसके संबंध में संबंधित अधिकारियों से डीएम ने जवाब मांगा है।
वसूली लक्ष्य करें प्राप्त
हमीरपुर। कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें एआईजी स्टांप के अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा संबंधित विभाग लक्ष्य हरहाल में पूरा करें। कहा छठ पर्व पर साफ सफाई की व्यवस्था, ठंड के दृष्टिगत पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरित एवं आबकारी विभाग सरकारी ठेकों पर नियमित रूप से एसडीएम द्वारा टीम बनाकर जांच की जाए। अवैध शराब बिक्री, खनन क्षेत्रों का सर्वे कर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ओवरलोड ट्रकों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जाए। वहीं निर्वाचन के कार्यों को भी समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। कोर्ट एवं विभिन्न आयोगों के पेंडिंग कार्य शीघ्र निस्तारित किए जाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें