फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायफ्ता कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कारागार में हत्या मामले में सजायाफ्ता कैदी राधाचरन (68) निवासी ग्राम तपरिया थाना श्रीनगर जनपद महोबा की सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक काफी समय से क्षयरोग से पीड़ित था। जिसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

डिप्टी जेलर रामरतन यादव ने बताया कि राधाचरन एक हत्या के मामले में उच्च न्यायालय इलाहाबाद से आजीवन कारावास का सजायाफ्ता था। वह वर्ष 2019 से जिला कारागार में निरुद्ध था। बताया कि कैदी काफी समय से क्षयरोग से पीड़ित था। इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। जिसकी सूचना उसके परिजनों को भेज दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें