फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 35 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को 35 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक 61 वर्षीय महिला की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 655 सैंपल लिए गए जिनमें 35 पॉजिटिव निकले। आरटीपीसीआर में कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

उपमंडल नादौन के लाहड़ गांव की 61 वर्षीय महिला की सात नवंबर की शाम को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना रोधी वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से जारी है। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने साप्ताहिक शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।
कोरोना का पहला टीका लगवा चुके लोग 84 दिन की अवधि के बाद दूसरा टीका अवश्य लगवाएं। टीके की दोनों डोज लगवाने के बाद भी एहतियात बरतें और कोरोना संबंधी सभी नियमों एवं सावधानियों की पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें