फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वर्षीय बालिका की बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गोहांड कस्बे के कमला नगर मोहल्ला निवासी नरेश कुशवाहा की 13 वर्षीय पुत्री दीपिका की बुखार से मौत हो गई। परिजन मौत का कारण डेंगू बुखार बता रहे हैं। मृतका के पिता नरेश ने बताया कि पुत्री दो दिनों से बुुखार से पीड़ित थी। राठ में पैथोलॉजी में जांच कराने पर प्लेट्लेस की कमी बताई गई। डेंगू की आशंका के चलते उसे झांसी ले जाया गया, जहां मरीज की हालत गंभीर होने पर प्राइवेट चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस पर उसे मेडिकल कालेज ले जाते समय दीपिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, राठ के जराखर में 15 दिन से डेंगू का प्रकोप है। चार दिन पूर्व हेमंत राजपूत के पुत्र आयुष (5) की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि बालक की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गांव के छह से ज्यादा लोग बाहर उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ध्यान न देने पर प्रधान कमलेश राजपूत ने नाराजगी जताई थी। बुधवार को सीएचसी गोहांड के डॉक्टर हरिशंकर शास्त्री टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि 200 ग्रामीणों का सर्वे किया गया। आठ लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं, उन्हें जांच के लिए सीएचसी में बुलाया है।
उन्होंने कहा कि बुखार आने पर उबला पानी पीना चाहिए। साथ ही बकरी का दूध व पपीते के पत्तों का सेवन लाभदायक होता है। किसी भी परिस्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाएं। उन्होंने कहा कि डेंगू के लार्वा घरों में व आसपास जमा पानी में पनपते हैं। इस लिए घर के पानी को नियमित रूप से बदलते रहें।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू के और 11 मरीज मिले
हमीरपुर। जिला अस्पताल में बुधवार को 19 डेंगू संदिग्धों की जांच की गई। इसमें 11 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें