फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारी, मौत

विज्ञापन
मौदहा में घटना स्थल पर जांच करते सीओ रवि प्रकाश व कोतवाल। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के नेशनल रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर में रह रहे सुरक्षा गार्ड की गुरुवार को गोली लगने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सीओ व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं फांरेसिक जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौके से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई है।
विज्ञापन

जलालपुर थानाक्षेत्र के धौहल गांव निवासी श्याम बाबू (50) कस्बे के नेशनल रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिशरण सिंह के घर पर काफी समय से सुरक्षा गार्ड थे। गुरुवार को घर के बाथरूम में श्याम बाबू का शव खून से लथपथ मिला। पास ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य की लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी। सीओ रवि प्रकाश सिंह व कोतवाली पवन कुमार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच की।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिशरण सिंह ने बताया कि बीते एक वर्ष से श्यामबाबू दिल्ली व गाजियाबाद में काम की तलाश में रहा था। गाजियाबाद से ट्रेन से लौटते समय झींझक के पास बीते 17 अक्तूबर को ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गया था। डाक्टरों ने हाथ में इंफैक्शन होने की वजह से कटाने की बात कही थी। इससे तनाव में था। गुरुवार को सुबह लगभग पांच बजे घर में रखी राइफल से स्वयं को गोली मार ली है। मृतक की बहन मुन्नी ने बताया कि श्यामबाबू व उसकी पत्नी में मनमुटाव होने के चलते 20 वर्षों से मायके खरेला में रह रही है। सीओ रविप्रकाश ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें