फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने में दो के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। युवक को गोली मारने के मामले में घायल की पत्नी ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

कुर्रा गांव निवासी हीरादेवी ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे उनके पति बालकिशन अनुरागी (35) घर के बाहर बकरियां बांध रहे थे। गांव निवासी राजकुमार व ददरी गांव का गोविंद वहां पहुंचे। इन लोगों ने उनके पति पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली बालकिशन के बाएं हाथ में धंसी। अखिलेश कुमार ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया था। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2013 में आरोपी राजकुमार से विवाद हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। तभी से रंजिश मान रहा था। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपी राजकुमार व गोविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास व अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें