फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी व पास्को का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चाकलेट का लालच देकर नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। है। बालिका का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बालिका की मां ने बताया कि रविवार को उसकी 9 वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। उनके घर के सामने कोचिंग पढ़ाने वाला शिक्षक वीर सिंह राजपूत रहता है। आरोप लगाया कि शिक्षक ने चाकलेट देने के बहाने उनकी बेटी को घर में बुलाया, जहां दुष्कर्म का प्रयास किया। उधर, बालिका को लापता देख परिजन व ग्रामीण खोजबीन में जुट गए। आशंका पर शिक्षक के मकान की खिड़की से देखा तो बालिका वहां थी। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बालिका को बचाया। जरिया एसओ राजेश वर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें