हमीरपुर। जिला महिला अस्पताल में प्रधानमंत्री केयर फंड से निर्मित 250 एलएमपी क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी केके वैश्य ने उद्घाटन किया। कुल 35 बेडों में एक साथ इस प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी।
सीडीओ ने बताया कि कहा कि जनपद में पांच ऑक्सीजन प्लांटों का निर्माण होना बड़ी उपलब्धि है। उद्घाटन अवसर पर सीएमओ डॉ.एके रावत, एसीएमओ डॉ.पीके सिंह, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.फौजिया अंजुम नोमानी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उद्घाटन से पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा देश-प्रदेश के अन्य हिस्सों में ऑक्सीजन प्लांटों के किए गए वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
कुरारा संवाद के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की यूनिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने डिजिटल तरीके से किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ.पीके सिंह, संजीव त्रिपाठी, योगेंद्र यादव, अनिल कुशवाहा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।