फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट मंडल में एक नवंबर से होगी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। चित्रकूट धाम मंडल के चारों जनपदों में धान खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। सरकार ने रजिस्ट्रेशन में इतनी शर्तें लागू कर दी है कि उनको पूर्ण करने में किसानों के पसीने छूट रहे हैं। एक टोकन में 50 क्विंटल धान ही किसान बेच पाएगा। इससे अधिक धान अगर बेचना है तो उसको एक सप्ताह बाद फिर से टोकन हासिल करना होगा।
विज्ञापन

सुमेरपुर के विपणन निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सरकार ने प्रदेश में धान खरीद के लिए अलग-अलग मंडलों के लिए अलग-अलग व्यवस्था कर रखी है। जनपद के राठ, कुरारा, सुमेरपुर में विपणन शाखा के खरीद केंद्र खोले गए हैं। धान बहुल गांवों को चिह्नित कर राजस्व विभाग की टीम किसानों की फसलों का स्थलीय सत्यापन करा रही है। इसमें यह देखा जा रहा है कि किसान ने कितने एकड़ में धान की रोपाई की है और औसत उत्पादन कितना हो सकता है। साथ ही धान की प्रजाति भी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें