18hamp23- जीत के बाद उत्साहित खिलाड़ी। स्त्रोत- स्वयं
हमीरपुर। विधानसभा कप–2027 (महोबा–हमीरपुर) के तहत बुधवार बुधवार को सुमेरपुर कस्बा के गायत्री तपोभूमि खेल मैदान में हमीरपुर नगर पालिका और मौदहा नगर पालिका के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर नगर पालिका की टीम ने मौदहा नगर पालिका को छह विकेट से हराकर जीत अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मौदहा नगर पालिका की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 130 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी हमीरपुर नगर पालिका की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 10.3 ओवर में चार विकेट खोकर 133 रन बना लिए और छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले श्याम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं कपिल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और पंकज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिताब से सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता व विधानसभा कप के आयोजक शिवशंकर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा कप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महोबा और हमीरपुर क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही युवाओं में खेलों के प्रति रुचि, उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।