फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कक्कड़ में हार्डवेयर स्टोर आग की भेंट चढ़ा, 20 लाख का नुकसान, देखें वीडियो

Wed, 18 Nov 2026 04:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरेड़ी (हमीरपुर)।

सार

आग बिशन सिंह पुत्र प्रेम चंद निवासी कक्कड़ की दुकान में लगी। हादसे में स्टोर के भीतर रखा विभिन्न प्रकार का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
कक्कड़ में हार्डवेयर स्टोर आग की भेंट चढ़ा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के कक्कड़ गांव में बुधवार दोपहर एक हार्डवेयर स्टोर में आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग बिशन सिंह पुत्र प्रेम चंद निवासी कक्कड़ की दुकान में लगी। हादसे में स्टोर के भीतर रखा विभिन्न प्रकार का सामान जलकर राख हो गया। आग दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक लगी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करने के साथ अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


हालांकि, तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत प्रधान जुल्मी देवी शर्मा भी मौके पर पहुंचीं और प्रभावित दुकानदार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पटवार हल्का कक्कड़ के पटवारी रविंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें