फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखारी ने 29 रनों से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। गांव में स्व.भगवान सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन दो लीग मैच खेले गए। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिपं.सदस्य करन सिंह दद्दू व प्रधान वीरेंद्र राजपूत ने किया।
विज्ञापन

छानी और चरखारी के बीच पहला मैच खेला गया। निर्धारित दस ओवर के मैच में छानी की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग की। चरखारी ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में कुल 73 रन बनाए। जवाब में छानी की टीम 42 रनों में ही ढेर हो गई। चरखारी ने 29 रनों से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच चकदहा और स्व.राम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय की टीम बीच खेला गया। जिसमें चकदहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 63 रन बनाए। जवाब में महाविद्यालय की टीम मात्र 39 रन पर ही ऑलआउट हो गई और चकदहा ने 24 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में मनीष राजपूत और हर्ष गुरुदेव तथा कमेंटेटर भूपेंद्र राजपूत व लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने निभाई। स्कोरर अभितेंद्र राजपूत रहे। धर्मपाल राजपूत, योगेंद्र कुमार राजपूत, सूरज मुंशी, अजय राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें