उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का भाजपाइयों ने स्वागत किया
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर के राठ कस्बे पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया के निधन पर त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कानपुर सागर हाईवे पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, राजीव शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और यह सबके हित में काम करती है। बोले कि विपक्षी दल केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं। रैलियां कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। सही मायने में किसी भी दल ने विपक्ष की भूमिका नहीं निभाई। कोरोना संकट काल में भाजपा छोड़ किसी अन्य दल ने कोई राहत कार्य नहीं किया।
जबकि हमने कोरोना रोधी टीके लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया है। वहीं गठबंधन पर बोले कि चाहे जो पार्टी मिल जाए, इस बार भी सबसे अधिक सीटें केवल भाजपा की ही आएंगी। वहीं प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी के पेट्रोल संबंधी बयान पर कहा कि हमारा हो, इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं। इसके बाद वह सड़क मार्ग कार द्वारा राठ स्थित राजनारायण बुधौलिया की तेहरवी संस्कार में शामिल होने के लिए निकल गए।