भारतीय सेना में हमीरपुर के 70 अभ्यर्थियों के निवास प्रमाणपत्र और अन्य कागजात फर्जी पाए जाने के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने तेज कर दी है। कलक्ट्रेट के एसीआरए समेत तमाम कर्मचारियों को अभिलेखों समेत तलब किया है। हालांकि सभी कर्मचारी कई बार सीबीआई के बुलावे पर लखनऊ जाकर अपना पक्ष रख चुके हैं।
सेना भर्ती प्रक्रिया वर्ष-2017 में शुरू हुई थी। जिसमें जिले में 70 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। यह अभ्यर्थी अलीगढ़ के रहने वाले थे। जिन्होंने सदर तहसील क्षेत्र के लेखपालों और नगर पालिका के सभासदों से मिलकर निवास प्रमाणपत्र और अन्य कागजात हासिल किए थे।