फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्राथमिक स्कूलों की स्थिति पर हमीरपुर के शिक्षक ने बनाई फिल्म 'मास्साब', शुक्रवार को होगी रिलीज

Thu, 28 Jan 2021 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फिल्म मास्साब का पोस्टर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश विदेश के कई फिल्म महोत्सवों में ढेरों पुरस्कारों के साथ लोगों के दिल जीतने वाली फिल्म मास्साब आज 29 जनवरी को देशभर में रिलीज होने जा रही है। कानपुर नगर के पीवीआर साउथ एक्स थियेटर में शुक्रवार को दो बजे रिलीज होगी। इसी थियेटर में मुख्य अभिनेता शिवा सूर्यवंशी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


शहर के सरदार पटेल बालिका विद्यालय के निकट टीचर कालोनी में रह रहे झलोखर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने बताया कि फिल्म में उनके छोटे भाई शिवा सूर्यवंशी मुख्य किरदार निभाने के साथ कहानी, अतिरिक्त स्क्रीनप्ले व संवाद भी लिखे हैं। वह इस फिल्म से अपने कैरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसमें वह मास्साब फिल्म में मुख्य नायक के तौर में नजर आएंगे।
विज्ञापन

फिल्म की मुख्य नायिका शीतल सिंह हैं। बताया कि यह अनूठी कहानी भारत के ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक शिक्षा की पृष्ठभूमि को आधार बनाकर तैयार की गई है। बताया कि पिछले अगस्त माह में इसे अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट ड्रामा फिल्म का खिताब मिल चुका है। वहीं राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म (क्रिटिक चाइल्ड), बेस्ट एक्टर (शिवा सूर्यवंशी) का अवार्ड मिल चुका है।

नासिक में आयोजित दादा साहेब फाल्के नासिक इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार, अहमदाबाद इंटरनेशनल चिल्ड्रेन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार, जमशेदपुर में जेएसएनएफ में सर्वश्रेष्ठ फिल्म व एक्टर तथा बेस्ट मेकअप का आवार्ड मिल चुका है।

इंदौर के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आफ एमपी में सर्वश्रेष्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, मुंबई में पिछले नवंबर माह में आयोजित कला समृद्धि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी (शिव सूर्यवंशी) जैसे खिताब हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही अन्य कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भी इसका चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें