हमीरपुर। स्टेट जीएसटी कार्यालय में ईट-भट्ठा निर्माता संघ हमीरपुर के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में डिप्टी कमिश्नर जयसेन ने जीएसटी के नए प्रावधानों के बारे में ईंट भट्ठा संचालकों को जानकारी दी। बताया कि जो भी व्यापारी समाधान के अंतर्गत कार्य कर रहे है उन्हें नियमित व्यापारी के रूप में कार्य करने के लिये कहा गया है।
इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर रामनरेश सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर मुखत्यार सिंह, अनिल अग्रवाल, अध्यक्ष, ईट भट्ठा निर्माता संघ अनिल अग्रवाल, महामंत्री आबाद अहमद आदि उपस्थित रहे।