फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने नवविवाहिता की हत्या कर शव को पेड़ में लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। क्षेत्र के उमराहट गांव में नवविवाहिता की गुरुवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने डॉग स्क्वायॅड टीम की मदद से मामले का पर्दाफाश किया है। पड़ोसी युवकों को हिरासत में लिया गया है। एसपी ने हत्या में करीबी लोगों के शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के उमराहट गांव में गुरुवार को वंदना पत्नी संजू (25) वर्ष घर में अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ अकेली रहती थी। वहीं ससुर फूल सिंह रिश्तेदारी में गया हुआ था। सास यमुना नदी में बारी में गई हुई थी। तभी रात में नवविवाहिता की किसी ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। शव को मकान के बाहर पेड़ से लटका दिया। ससुर ने हरौली पुलिस चौकी में मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम के खोजी कुत्ते पड़ोसी गोटे के घर जा पहुंचे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूला कि उसके पुत्रों ने हत्या की है। ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतका के पति सत्यम को हत्यारोपियों ने फोन करके एक सप्ताह के अंदर मार देने की धमकी दी थी।
वहीं मृतका के भाई बुद्ध सिंह ने बताया कि मृतका के सास ससुर व जेठ दहेज को लेकर हमेशा उसे तंग करते थे। बताया कि घर में उसके घर में राशन पानी भेजते थे। बहन की हत्या में तीन चार लोग पड़ोस के व उसके सास ससुर व जेठ ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सीओ सदर रवि प्रकाश यादव व कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने चार लोगों को थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की है।
पुलिस सुन लेती तो बच सकती थी घटना
बताया की आठ मई को मृतका के ससुर फूल सिंह ने पुलिस चौकी में पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिससे उनके हौसले बुलंद थे, और इस घटना को अंजाम दिया है। अगर पुलिस समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो घटना को टाला जा सकता था। बताया कि ददरी गांव निवासी आरोपी गोटे निषाद 10 वर्ष पूर्व मृतका के घर के बगल में प्लॉट खरीद कर मकान बनाकर रह रहा है।
मामले को लेकर अभी तक परिजनों की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतका की हत्या किसी अन्य लोगों को द्वारा किए जाने का मामला प्रकाश में आ रहा है। शरीर में खरोच के निशान मिले हैं। मृतका के भाई बुद्ध सिंह ने ससुरालीजनों व पड़ोसियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सभी बिंदुओं की गहराई से छानबीन की जा रही है। हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

के.के दीक्षित, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें